मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने सुधा डेयरी से निकलने वाले दूषित जल के निस्तारण को लेकर 18 अगस्त को एक बैठक बुलाई है। यह बैठक विधानसभा सभापति के निर्देश पर बुलाई गई है। इस संबंध में आयुक्त ने वैशाली सांसद वीणा देवी, कांटी विधायक अजीत कुमार और नगर विधायक रंजन कुमार को भी शामिल होने का आमंत्रण भेजा है।आयुक्त ने डीएम कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा के अलावा एसी राजस्व, एनएचएआई के परियोजना निदेशक, तिमूल और सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशकों, रेल प्रशासन के स्थानीय अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण पर्षद मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय अधिकारी को भी शामिल होने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि कांटी विधायक अजीत कुमार ने पिछले महीने विधानसभा में सुधा डेयरी प्लांट से निकलन...