Muzaffarpur News: सीसीएल लेने से पहले महिला डॉक्टरों को लेनी होगी मंजूरी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में कार्यरत महिला डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अब सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना शिशु देखभाल अवकाश (सीसीएल) पर नहीं जा सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ आवेदन देने से अवकाश स्वीकृत नहीं माना जाएगा। बिना मंजूरी के सीसीएल पर जाने को अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसी स्थिति में संबंधित महिला डॉक्टर या कर्मी के साथ उनके नियंत्री पदाधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
सीसीएल के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य स्वास्थ्य विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी रेणु कुमारी ने दो नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बिहार सेवा संहिता के नियम 220ए और वित्त विभाग के 19 जनवरी 2015 के संकल्प के तहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.