मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रसाद अस्पताल में आग लगने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर अहियापुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे आठ अस्पतालों को सील किया था। कुछ दिन पहले एसडीओ पूर्वी ने इनको सीलमुक्त करने का आदेश जारी किया। इसकी जानकारी होने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने गुरुवार को मामले की समीक्षा की और मामले में पूरी रिपोर्ट तलब की।आयुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार व अन्य कार्रवाई से संबंधित फाइलों को लेकर कमिश्नरी पहुंचे। यहां प्रमंडलीय आयुक्त ने समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। सिविल सर्जन से पूछा कि इन अस्पतालों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है। जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डीए...