Muzaffarpur News: सीनियर सिटीजंस की चुनावी बैठक स्थगित
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेडक्रॉस भवन में गुरुवार को प्रगतिशील सीनियर सिटीजंस की विशेष बैठक अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। मनोनीत पर्यवेक्षक विशुनदेव प्रसाद सिंह के बाहर चले जाने के कारण छह सितंबर को प्रस्तावित चुनावी बैठक को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रघुनंदन प्रसाद सिंह, बीके उप्पल, जेसी झा, हरिराम मिश्रा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.