Muzaffarpur News: सीतामढ़ी को गोल्ड कप कबड्डी का खिताब
मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। मधेपुर में रविवार को आयोजित जानकी रमण जिलास्तरीय बालिका गोल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता-2026 के फाइनल मुकाबले में सीतामढ़ी ने पटना को 37-26 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में सीतामढ़ी की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। पटना की खिलाड़ियों ने भी जोरदार मुकाबला किया, लेकिन अंततः सीतामढ़ी ने 11 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन पर जिला कबड्डी सचिव मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मीनापुर विधायक अजय कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर अंचलाधिकारी गौतम कुमार, बीडीओ संजय सिन्हा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.