Muzaffarpur News: सीटीबी के सामने सड़क धंसने का खतरा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इमलीचट्टी बस स्टैंड तिराहा से जंक्शन की ओर आगे बढ़ने पर नवनिर्मित कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग के गेट केसामने मोड़ पर सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो रही है। सड़क उखड़ने के साथ ही वहां आधा दर्जन छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
सड़क के गड्ढे और जलापूर्ति जंक्शन, सरकारी बस स्टैंड, मेडिकल हब (जूरन छपरा) व अन्य प्रमुख इलाकों से जुड़ी इस अतिव्यस्त सड़क पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही के बीच गड्ढों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। सड़क के नीचे भूमिगत जलापूर्ति पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। रोज करीब 10 घंटे तक पानी की आपूर्ति के समय टूटे पाइप से रिसकर पानी ऊपर सड़क पर जमा हो जाता है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की स्थिति स्मार्ट सिटी के करीब 50 करोड़ के स्पाइनल रोड प्रोजेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.