मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सीजेपी के आंदोलन को लेकर शनिवार को रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। आरपीएफ के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, दरभंगा, समस्तीपुर समेत पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में जांच की।सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर निगरानी रही। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की जांच-पड़ताल की गई। साथ ही यात्रियों के सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। रेलवे परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर जौनपुर में भी...