मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें सीओ तरुण कुमार ने सभी फरियादियों की भूमि से संबंधित शिकायतें गंभीरता से सुनी और कुछ का मौके पर ही समाधान किया। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में कुल 44 परिवादियों ने समस्याएं रखीं। इनमें चार नए और 40 पुराने मामले थे। बताया कि सुनवाई के बाद 12 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Chapra News: जनता दरबार में आठ मामलों का निष्पादन, पांच नए आवेदन प्राप्त यह भी पढ़ें- Sasaram News: जनता दरबार में भूमि विवाद के नौ मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...