मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी अंचल में रिटायर्ड अवर सचिव की 70 डिसमिल जमीन के फर्जी दस्तावेज से स्थानांतरण मामले में सीओ महेंद्र शुक्ला और आरओ करुण करण के बाद अब दो राजस्व कर्मचारी व एक ऑफिस स्टाफ भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।

राजस्व कर्मचारियों पर फर्जी रिपोर्ट बनाने का आरोप जानकारी के अनुसार, जिले से स्थानांतरित हो चुके दो राजस्व कर्मी सुनील कुमार और अनुज कुमार को भी सीओ और आरओ के साथ इस मामले में अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि इन दोनों कर्मचारियों ने रिटायर्ड अवर सचिव विजय कुमार की जमीन के फर्जी ढंग से किए गए स्थानांतरण में झूठी स्थल जांच रिपोर्ट बनाई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीओ ने जमीन को पहले कृष्णनंदन पासवान और फिर बेलसंड विधायक के भाई अभिनव उर्फ सोनू सिंह समेत तीन के नाम दाख...