Muzaffarpur News: सीए पाठ्यक्रम की शिक्षा एवं प्रशिक्षण योजना की समीक्षा पर किया जागरूक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान की शिक्षा एवं प्रशिक्षण योजना की समीक्षा समिति के तत्वावधान में शनिवार को जिला शाखा मिठनपुरा में सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई की मेजबानी में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें सीए सदस्यों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीए पाठ्यक्रम की वर्तमान शिक्षा एवं प्रशिक्षण योजना की समीक्षा के लिए सुझाव और प्रतिक्रियाएं प्राप्त करना था। प्रतिभागियों ने पाठ्यक्रम को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और वर्तमान व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। मौके पर सीए विकास कुमार सिंह, सीए राकेश कुमार सिन्हा, अंकित हिसारिया, सीए वीरेंद्र विक्रम थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.