Muzaffarpur News: सीएसपी लूटकांड में प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक स्थित इंडियन बैंक के सीएसपी में बुधवार की दोपहर हुई लूट मामले में चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीएसपी संचालक विजय कुमार ने पिस्टल की बट से मारपीट कर 98 हजार रुपये लूटने का की बात कही है। संचालक ने बताया कि बदमाशों ने सीएसपी के कैश काउंटर से 93 हजार रुपये और बैग से पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा बैग में रखे कई अन्य कागजात भी लेकर फरार हो गए। करजा थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.