मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर/मड़वन। करजा थाना क्षेत्र में सीएसपी लूटकांड में वांटेड अक्षय कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर अक्षय को दबोच लिया। वह मोतीपुर थाने के बरियारपुर का निवासी है। जिले के टॉप-10 वांटेड में अक्षय का नाम शामिल था। पिछले साल 15 मई को अक्षय कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में हथियार का भय दिखाकर 1.72 लाख रुपए लूट लिए थे। इसके बाद से फरार चल रहा था। अक्षय पर करजा व बरुराज थाना में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। करजा पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...