मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जैतपुर थाने के धनुपरा चौक स्थित सीएसपी में लूट के प्रयास में अंधाधुंध फायरिंग मामले में वांटेड विवेक कुमार को एसटीएफ ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसे तुर्की थाना क्षेत्र के मोहनपुर से दबोचा गया। विवेक करजा थाने के मोहम्मदपुर का निवासी है। उसके पास से एक मोबाइल, 750 रुपये नकद बरामद हुआ है। उसकी बाइक जब्त कर ली गई है। इस संबंध में सीएसपी संचालक अमित रंजन कुमार ने जैतपुर थाना में लूट की एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया था कि 2 जून की दोपहर 12.30 बजे बाइक सवार नकाबपोश चार बदमाश आए। सीएसपी के सामने बाइक खड़ी कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मोतिहारी का 10 हजार का इनामी अपराधी आकाश गिरफ्तार अमित ने काउंटर के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। ग्राहक इ...