मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मड़वन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को तीन सदस्यीय विशेष टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने बारीकी से जांच की। कमियां मिलने पर जल्द दूर करने तथा अस्पताल की व्यवस्था में आवश्यक सुधार का निर्देश दिया। निरीक्षण दल में सीडीओ डॉ. सीके दास, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार एवं लिपिक नीतीश कुमार शामिल थे। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल, स्वास्थ्य प्रबंधक शकील अंसारी, वरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षक रमाकांत गुप्ता, एलटी शशि कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...