मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिलौत स्टेशन के समीप गुरुवार शाम एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मनियारी पुलिस ने बरामद किया। थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि गुरुवार शाम सूचना मिली की सिलौत स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। थानाध्यक्ष ने बताया ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 55 वर्ष के आसपास है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के तक पहचान के लिए सुरक्षित रखने के लिए एसकेएमसीएच प्रशासन को लिखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...