Muzaffarpur News: सिटी पार्क में रील बना रहे युवक का सिर फोड़ा, चार हिरासत में
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सिटी पार्क में रविवार की दोपहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। रील्स बना रहे युवकों पर अचानक हुए हमले में मनियारी थाने के चैनपुर वाजिद के मो. आजाद का सिर फट गया। उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सिर में कई टांके लगे। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। ये चारों जख्मी आजाद के साथी बताए जा रहे हैं।
हादसे का विवरण मामले में घायल मो. आजाद ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों मो. तबरेज, मो. नजुबुद्दीन और सोनू कुमार संग सिटी पार्क में रील्स बनाने आया था। इसी दौरान गोबरसही के एक युवक ने अपने 20 से ज्यादा साथियों के साथ हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.