Muzaffarpur News: सिटी एसपी ने लिया कांवरिया शिविर का जायजा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिटी एसपी मो.हबीबुल्लाह अंसारी ने रविवार को संतोषी माता मंदिर में कांवरिया शिविर का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इससे पहले मंदिर के पुजारी ने चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सिटी एसपी को बताया कि कांवरियों के ठहरने के अलावा चाय, ठंडा व गर्म पानी, सत्तू, शर्बत, लस्सी और भंडारे की भी व्यवस्था की गयी है। भंडारे की व्यवस्था मुहल्ले की महिलाओं की ओर से की गयी है। कमेटी के सदस्यों ने मंदिर में चल रहे विकास कार्य की भी जानकारी दी। मौके पर सचिव अनिल कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, सदस्य रामबाबू सुमन, प्रणव भूषण, जितेंद्र कुमार, भोला चौधरी, संतोष कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: श्रीशिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.