Muzaffarpur News: सिकंदरपुर में राज्यस्तरीय बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्टेडियम स्थित खेल भवन में सोमवार से चारदिवसीय राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडल बालिका विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुरू हो गई। खेल विभाग, शिक्षा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें तिरहुत समेत नौ प्रमंडलों और एकलव्य सेंटर की करीब 100 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्षशीलता का प्रतीक है। मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी है।उदघाटन के इंतजार में खेल अपने निर्धारित समय से तीन-चार घंटे विलंब से शुरू हो सका। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.