Muzaffarpur News: सिकंदरपुर मुक्तिधाम में बेटे ने दी मुखाग्नि
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम कुंवर की अंत्येष्टि मंगलवार को सिकंदरपुर मुक्तिधाम में हुई। पुत्र निखिल कुंवर ने मुखाग्नि दी। इससे पहले वह पत्नी के साथ बेंगलुरू से दोपहर करीब एक बजे रामबाग चौरी स्थित अपने घर पहुंचा। पिता के शव को देखते ही वह बहन से लिपटकर रोने लगा। भाई बहन को रोते देख तमाम नाते रिश्तेदार भी रोने लगे। आने के कुछ देर के बाद अर्थी सजाकर मुक्ति रथ से दोनों शव सिकंदरपुर ले जाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.