Muzaffarpur News: सिकंदरपुर नाका पर बिजली के पोल में ट्रक ने मारी ठोकर, बड़ा हादसा टला
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर नाका के ठीक बगल में मंगलवार रात करीब 10 बजे ट्रक की ठोकर से बिजली का लोहे का पोल टूट गया। इससे 11 केवी और 440 वोल्ट के बिजली तार टूटकर सड़क पर गिर पड़े। तार टूटने के दौरान तेज रोशनी के साथ जोरदार धमाका हुआ। गनीमत रही कि रात होने के कारण उस समय सड़क पर राहगीरों और वाहनों की आवाजाही नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पोल और तार टूटने के बाद सिकंदरपुर पीएसएस से जुड़े बालूघाट फीडर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया। प्रभात जर्दा से लेकर राजनारायण सिंह कॉलेज तक के इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।घटना की सूचना सिकंदरपुर नाका से मिलने के बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचे और एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। सिकंदरपुर जेई अश्विनी कुमार ने बताया कि घटना सिकंदरपुर नाका के उस कोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.