Muzaffarpur News: सिकंदरपुर कुंडल मोहल्ले में भ्रूण मिलने से सनसनी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिकंदरपुर कुंडल मोहल्ले में रविवार को भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सिकंदरपुर थाने को दी। पुलिस भ्रूण को कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण यहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। घटना को लेकर स्थानीय लोगों का आरोप है कि जूरन छपरा इलाके के कुछ नर्सिंग होम में गर्भपात कराने के बाद भ्रूण को खुले में या सुनसान स्थानों पर फेंक दिया जाता है। पूर्व में भी कई बार मोहल्ले में भ्रूण मिल चुका है पर किसी मामले का खुलासा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.