मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में शुक्रवार को सिंडिकेट की बैठक में विवि का 12 अरब 34 करोड़ 82 लाख रुपये का बजट पास किया जायेगा। पिछले वर्ष 11 अरब 15 करोड़ 92 लाख रुपये का बजट पास किया गया था।

बजट और आय का प्रस्ताव छह अक्तूबर को विवि ने वित्त समिति की बैठक में इस बजट को पास किया था। बजट में वित्तीय वर्ष 2027-28 में आंतिरिक स्त्रोत से विवि को 187.45 करोड़ रुपये आय होने की उम्मीद है। सिंडिकेट में पीजी विभागों और कॉलेजों के लिए 10 लाख का एक साफ्टवेयर खरीद का भी प्रस्ताव पास किया जायेगा। इस साफ्टवेयर से कॉलेज और पीजी विभागों में हर महीने होने वाले खर्च का ब्योरा अपलोड किया जायेगा। 70 करोड़ के तैयार डीपीआर को भी पास कराया जायेगा। विवि में विभिन्न निर्माणों के लिए यह डीपीआर तैयार किया गया है।...