Muzaffarpur News: साहेबगंज से टॉप-10 वांटेड शातिर निशांत गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल किए गए साहेबगंज के दाहा छपरा गांव निवासी निशांत कुमार उर्फ केपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह साहेबगंज में लूट, हत्या मारपीट और आर्म्स एक्ट के चार मामलों में आरोपित रहा है। पांच साल पुराने लूटकांड में उसकी गिरफ्तारी की गई है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पूछताछ के बाद साहेबगंज थाने की पुलिस ने निशांत को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।ग्रामीण एसपी ने बताया कि साहेबगंज थाना के नवलपुर कांटा मोड़ के पास बाइक सवार अपराधियों ने संजय राम को गोली मारकर बाइक छीन ली थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल संजय कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहा। उसके दादा साहेबगंज के मधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.