मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। धर्मशाला रोड में बुधवार को शिवमंदिर तोड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में धर्मशाला रोड निवासी मंदिर के पुजारी दयानंद मिश्र, सुनील गुप्ता, भाग्यनारायण मिश्र, राहुल कुमार, संदीप कुमार, रवि कुमार ने थाने में शिकायत की है। इसमें राजू अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल को आरोपित किया है। पुलिस को बताया कि व्यवसायी पुरुषोत्तम दास ने 1954 में शंकर भगवान के नाम पर 18 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री की थी। उनके तीन पोते ने अन्य लोगों के सहयोग से मंदिर तोड़वा रहे थे। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...