मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर पट्टी गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह वैशाली कैनाल का बांध करीब 60 फीट टूट गया। बांध टूटते ही कैनाल का पानी आसपास के इलाकों में फैल गया। इससे विशुनपुर पट्टी गांव के वार्ड संख्या 12 जलमग्न हो गए। वहीं, दर्जनों एकड़ खेत पानी से लबालब भर गया। इस कारण धान की फसल बर्बाद हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि सुबह में खेत की ओर गए लोगों में पानी की धारा देख अफरातफरी मच गई। कैनाल की पानी से सेमरा नन्हकार गांव तथा विशुनपुर पट्टी गांव की महादलित बस्ती भी जलमग्न हो गई। गांव के नवलकिशोर ठाकुर, योगेंद्र राम, प्रदीप ठाकुर, सत्येंद्र राम, लवकुश राम सहित कई लोगों के घर के चारों ओर पानी जमा हो गया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: उग्रनाथ शाखा नहर के टूटे तटबंध की मरम्मत का सीओ ने लिया ज...