मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के विशुनपुर पट्टी गांव में शुक्रवार की देर शाम मुखिया मो. जैनुद्दीन समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया गया। जख्मी मुखिया 38 वर्षीय जैनुद्दीन, उनके चाचा 60 वर्षीय मो मुनीफ एवं छोटे भाई 28 वर्षीय मो सद्दाम को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मुखिया ने बताया कि पड़ोसी द्वारा बिजली का तार काट दिया गया। इससे 40 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूछताछ करने गए तो जानलेवा हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...