Muzaffarpur News: साहेबगंज में मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन घायल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। साहेबगंज बाजार के बाईपास मोड़ के समीप रविवार की दोपहर मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान माधोपुर हजारी गांव के 15 वर्षीय रोशन कुमार, 17 वर्षीय मनीष कुमार और 26 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। तीनों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। दारोगा जमशेद आलम ने बताया कि बीच सड़क पर ऑटो के पलने से रोड में आवागमन ठप हो गया। ऑटो और कुनाई के बोरे को हटवा कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.