Muzaffarpur News: साहेबगंज में झपटमारों ने महिला के पास से तीस हजार उड़ाए
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। छठ पर्व को लेकर बुधवार को कपड़े की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला के पास से झपटमारों ने 30 हजार रुपये उड़ा लिया। महिला ने रुपये व अन्य सामान एक झोले में रखा था, जिसको लेकर दो शातिर फरार हो गए। महिला ने थाने में इसकी शिकायत की है।पीड़िता रजवाड़ा हलीमपुर गांव निवासी उपेंद्र पटेल की पत्नी शैल देवी ने पुलिस को बताया कि वह बैंक से रुपये निकालकर बाजार जा रही थी। इस दौरान किसी ने उसके शरीर पर गंदा पदार्थ फेंक दिया। वह चापाकल पर उसे साफ करने लगी। इसी दौरान दो लड़कों ने उसके पास से झोला उड़ा लिया और फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.