Muzaffarpur News: साहेबगंज में आग लगने से दो घर जले
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। विशुनपुर पट्टी पंचायत के लोदिया गांव में रविवार की रात आग लगने से मनोज पासवान और मुकेश पासवान के घर जल गए। आग से कपड़ा, बर्तन, अनाज, उपस्कर, एक साइकिल, तीन बकरियां और 5700 नकद सहित दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची मिनी दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अग्निपीड़ितों ने थाना और अंचल कार्यालय को आवेदन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.