मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। नवानगर निजामत वार्ड-09 निवासी 18 वर्षीय मो. आशिक अंसारी उर्फ सिफू लापता हो गया। इस संबंध में युवक के बड़े भाई मो. अफरोज अंसारी ने थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका भाई मो. आशिक अंसारी 23 अगस्त को आढ़त बाजार के समीप से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मो. अफरोज अंसारी ने लापता युवक को बरामद करने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...