Muzaffarpur News: साहेबगंज : हिंसक झड़प मामले में दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 25 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। नगर परिषद के काजीचक में भू विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प और पथराव मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अपर थानेदार अशोक राम ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में मो. इरफान और एजाज अख्तर उर्फ बंटी शामिल है। इस संबंध में दोनों ओर से थाना में अलग-अलग एफआईआर कराई गई थी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया था। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.