मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। राजेपुर ओपी के बल्थी गौसी गांव में शुक्रवार को भू विवाद में सुरेंद्र कुमार की 23 वर्षीया पत्नी पूनम कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला का सीएचसी में इलाज कराया गया। मामले को लेकर राजेपुर ओपी में आवेदन दिया गया है। इसमें वीरेंद्र पंडित समेत तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...