मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में बुधवार को गोपालगंज जिले की बैकुंठपुर पुलिस ने आभूषण लूट मामले में छापेमारी की। बैकुंठपुर थाने के दारोगा अखिलेश कुमार ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अहियापुर निवासी मो. फरहान और आभूषण व्यवसायी विनोद कुमार को हिरासत में ले लिया। बैकुंठपुर पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि 21 अगस्त की रात आभूषण व्यवसायी धनंजय कुमार बैकुंठपुर के दिघवा दुबौली में दुकान बंद कर बाइक से पिता सवाली साह के साथ दिघवा घर जा रहे थे, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी के साथ मारपीट कर दस लाख का आभूषण लूट लिया था। दहशत फैलाने की नीयत से बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी। मामले में व्यवसायी ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...