Muzaffarpur News: साहू पोखर प्रांगण में लगेगा कांवरिया सेवा शिविर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहू पोखर सेवादल की बैठक रविवार को साहू पोखर प्रांगण में हुई। दल के अध्यक्ष शशिभूषण गोलू ने बताया कि बाबा गरीबनाथ धाम में आने वाले कांवरियों के लिए साहू पोखर सेवादल सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराएगा। मुख्य संरक्षक बाबा गरीबनाथ मंदिर के महंत अभिषेक पाठक ने कहा कि सेवादल के शिविर का उद्देश्य बाबा के भक्तों को हर संभव सुविधा देना है ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो। बैठक में विकास सिन्हा, आशीष राज सूरी, अनिल अकेला, निराला सिंह, मासूम शर्मा, पन्ना लाल महतो, दिनेश साह, केतन सिन्हा, अवनीश सिंह, जितेंद्र कुमार बादल, प्रवीण सिंह, रोहित राज आदि थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: कांवरियों की सेवा करने के उद्देश्य से सेवा समिति का जत्था हुआ रवाना
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.