Muzaffarpur News: सावन मेले में प्रत्येक सोमवारी 200 स्काउट गाइड रहेंगे तैनात
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावणी मेला में प्रत्येक सोमवारी को 200 स्काउट गाइड तैनात होंगे। वे बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक को आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।गुरुवार को भारत स्काउट और गाइड मुजफ्फरपुर के जिला सचिव दिलीप कुमार की अध्यक्षता में उनके आवास पर एक बैठक हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया। रविवार की शाम से सोमवार दिन तक दो पालियों में 200 स्काउट गाइड सेवा देंगे । बैठक में उपस्थित पदाधिकारियो को इसकी जिम्मेवारी दी गयी। बैठक में जिला संगठन आयुक्त रामभरोस पंडित, जिला संगठन आयुक्त नवनीश कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कृष्णा कुमार, जिला प्रशिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, जिला लीडर सह मीडिया प्रभारी राहुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एप पर मिलेगा मंदिर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.