Muzaffarpur News: सार्वजनिक स्थानों पर हो रही वसूली की जांच की मांग
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर निगम की रसीद के साथ टेम्पो चालकों से हो रही वसूली की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। मंदिर, मस्जिद, जेब्रा क्रॉसिंग व अन्य सार्वजनिक जगहों पर कुछ लोगों द्वारा निगम के नाम पर वसूली की जा रही है। अगर निगम की स्वीकृति है तो स्वीकृत जगह व वसूली की दर को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अगर बिना स्वीकृति वसूली हो रही है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण के खिलाफ रांची का सबसे बड़ा अभियान, इन इलाकों में गरजेगा निगम का बुलडोजर; देखें लिस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.