मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दर्जियों की बदहाली दूर होने वाली है। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत इन्हें मदद दिलाई जाएगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में बीते 31 अगस्त को 'रेडिमेड से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहे दर्जी, सुध ले सरकार' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद श्रम विभाग ने इसपर संज्ञान लिया है। पुश्तैनी-परंपरागत पेशे के अस्तित्व पर छाए संकट के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रहे शहर के दर्जियों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सरकारी सहायता दिलाने को लेकर श्रम विभाग द्वारा जल्द ही मोतीझील स्थित नए दर्जी बाजार में विशेष कैंप लगाया जाएगा। अगले सप्ताह तारीख की घोषणा होगी। शुक्रवार को उप श्रम आयुक्त नीरज नयन ने बताया कि दर्जी शिल्पकार की श्रेणी में आते हैं। कैंप लगाकर बिहार शताब्दी असंगठित कामगार शिल्पकार ...