Muzaffarpur News: सात ऑटो-ई-रिक्शा का आरपीएफ ने काटा चालान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जंक्शन के अंदर गेट नंबर एक पर नो पार्किंग में खड़े सात ऑटो और ई-रिक्शा का आरपीएफ ने रविवार को चालान काटा। सभी से पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। बताया गया कि ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने गेट नंबर एक को जाम कर दिया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। बताया कि एलिवेटेट रोड के पहले तक ही गाड़ियों का आवागमन होना है। आगे में नो इंट्री है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने कहा कि आगे से नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.