मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड के दो अलग-अलग मामलों में पश्चिम बंगाल व औरंगाबाद के चार शातिरों के विरुद्ध न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नेहा नैय्यर के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है। यह चार्जशीट साइबर थाना की पुलिस ने दाखिल की है। चार्जशीटेड आरोपितों में पश्चिम बंगाल के जीवनतला निवासी मिनरा लश्कर व औरंगाबाद के रफीगंज थाना के चरकावां निचला डीह गांव का सुखेंद्र प्रसाद, सुविन कुमार व गौसी बिगहा गांव का सुमन कुमार शामिल है।पुलिस के अनुसार, रुपये निवेश करा एक माह में उसके डबल होने का झांसा देकर पारू थाना क्षेत्र के छाप गांव के सोनू कुमार के खाते से सात लाख रुपये उड़ाने के आरोप में औरंगाबाद के तीन शातिरों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई है। मामले में सोनू ने इस वर्ष 13 जनवरी को साइबर थाना में एफआई...