Muzaffarpur News: साइबर थाना में हंगामा, की-बोर्ड से सिपाही का सिर फोड़ा
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर थाने में शनिवार की शाम चार युवकों ने सिपाहियों से मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। हमला करने में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा है। फिलहाल चारों से पूछताछ की जा रही।
थाने में विवाद के बाद सिपाही पर हमला बताया गया कि चार युवक शाम में साइबर थाना पहुंचे थे। ये सभी एक बैंक खाता से संबंधित जानकारी लेने और शिकायत करने गए थे। थाने में सिपाही अतुल कुमार तैनात थे। उन्होंने युवकों को कुछ देर इंतजार करने को कहा। युवकों ने कारण पूछा तो सिपाही ने बताया कि एक काम में व्यस्त हैं। यह सुनकर चारों उससे विवाद करने लगे। सिपाही ने विधि व्यवस्था भंग नहीं करने की चेतावनी दी। इसपर आक्रोशित होकर एक आरोपित ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कंप्यूटर का की-बोर्ड उठाकर सिपाही के सिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.