मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बिहार ग्रामीण बैंक की महंथ मनियारी शाखा की ओर से सोमवार को रतनौली गांव में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक मितेश कुमार झा ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव और सुरक्षित बैंकिंग के तरीके बताए। कहा, किसी से भी ओटीपी, पिन और पासवर्ड साझा न करें। फर्जी कॉल व लिंक से सतर्क रहें। उन्होंने सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का समापन ग्रामीणों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने और सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...