Muzaffarpur News: साइकिल सवार को ठोकर मार ट्रक में घुसी बाइक, दो गंभीर
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच-722 रेवा रोड में पोखरैरा टोल प्लाजा के पास रविवार शाम एक अनियंत्रित बाइक साइकिल सवार को ठोकर मरने के बाद सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में बाइक और साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल प्लाजा पर तैनात एंबुलेंस से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी सरैया पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।घायलों की पहचान पोखरैरा नया टोला निवासी साइकिल सवार अशोक महतो व वैशाली जिले के कटरमाला निवासी बाइक सवार संतोष कुमार भगत के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संतोष गिद्दा गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। वहीं, अशोक सरैया बाजार से केला बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान पोखरैरा टोल प्लाजा के पास अनियंत्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.