Muzaffarpur News: सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में हो रहा काम : मंत्री
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। तीन दिवसीय मां मनसा देवी महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हुआ। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू तथा स्थानीय विधायक राजू कुमार सिंह ने दीप जलाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साहेबगंज में हेलीपैड निर्माण और हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विधायक राजू कुमार सिंह ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आचार्य डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, प्रमुख पूजा सिंह, नगर परिषद के उपसभापति मो. अलाउद्दीन, रामनरेश मालाकार, विकेश कुमार सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.