मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बैठक चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद प्रशिक्षण एवं किए गए कार्यों का डाटा प्रतिवेदन बीडीओ को सौंपा।बताया कि अर्थ एव सांख्यिकी निदेशालय पटना ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को जल्द विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने बीडीओ को पत्र भेजकर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा था। कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सुधि ली है। इस पहल से सांख्यिकी स्वयंसेवकों में खुशी है। मौके पर अमित सिंह, खुशबू कुमारी, मो. कासिम राजा, सुबोध राम, राकेश कुमार, अवधेश भगत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...