मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। सहेली के चाचा ने सड़क पर रोक कर नाबालिग छात्रा से बदतमीजी की। उसे ढाई घंटे तक सुनसान अंधेरी सड़क पर अकेले रोके रखा और अश्लील हरकत की। इसको लेकर छात्रा की मां ने बेटी की सहेली के चाचा न्यू कॉलोनी बालूघाट निवासी मनीष सिंह और उसके साथी अनिकेत झा के खिलाफ महिला थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।छात्रा की मां ने पुलिस को बताया है कि उसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ स्कूटी से जा रही थी। रास्ते में दोनों का कॉमन फ्रेंड मिल गया तो उसे घर पर ड्रॉप करने दोनों सहेलियां जा रही थी। इसी बीच रास्ते में सहेली के चाचा मिल गए। उसने तीनों को रोक लिया। भतीजी व उसके साथ के लड़के को उन्होंने घर जाने के लिए बोल दिया और उनकी नाबालिग बेटी को रोके रखा। जब मां खोजते हुए पहुंची तो छात्रा को छोड़ा गया।

हि...