Muzaffarpur News: सहायक प्राध्यापिका से दुर्व्यवहार की शिकायत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। सीएन कॉलेज के बीएड विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापिका डॉ. मोहसेना खलील के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्राध्यापिका ने 18 अगस्त को थाना में आवेदन दिया है। इसमें सहकर्मी राजकुमार को आरोपित किया है। प्राध्यापिका ने बताया कि 17 अगस्त को विभागाध्यक्ष कक्ष में आरोपित द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। प्राचार्य से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। आईओ दारोगा प्रियंका कुमारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.