Muzaffarpur News: सहयोग शिविर में आए आवेदनों का शीघ्र करें निष्पादन : सीओ
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की चार पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर लगा। केशोपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित शिविर में सकरा सीओ पल्लवी कुमारी ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करें। उन्होंने विभागों के स्टॉल का भी निरीक्षण किया है। मुखिया दिनेश पुष्पम ने बताया कि शिविर में सबसे ज्यादा जमीन, बिजली और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामले आए। दर्जनों आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.