मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के राशन लाभुक ई-पॉश मशीन का सर्वर डाउन होने के कारण राशन नहीं ले पा रहे हैं। लाभुक जनवितरण प्रणाली की दुकानों पर घंटों इंतजार कर लौट जा रहे हैं। विक्रेताओं ने बताया कि इस समस्या की सूचना प्रखंड से लेकर जिला तक दी गई, मगर समाधान नहीं हो पा रहा है। फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन के जिला सचिव बसंत सिंह व महामंत्री नागेन्द्र पासवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अधिक परेशानी आ रही है। वहीं, डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि जहां समस्या है, उसकी जानकारी लेकर समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दो माह से टेक होम राशन का वितरण नहीं यह भी पढ़ें- Siwan News राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...