मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के जसौली (वार्ड नंबर 8) गांव में सोमवार रात सर्प दंश से आठवीं कक्षा के छात्र शुभम कुमार की मौत हो गई। वह नागेन्द्र कुमार का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि शुभम घर की छत पर मोबाइल से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसकी चीख सुनाई दी। चीख सुन घर के लोग छत पर गए तो उसने बताया कि सांप ने डस लिया है। मौके पर पहुंचे समाजसेवी मुकेश ठाकुर व मुकुंद कुमार ने पीड़ित परिवार के साथ शुभम को इलाज के लिए प्रभात तारा अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सकरा में सर्पदंश से किशोर की मौत वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच...