Muzaffarpur News: सरैया में 13 डीजे सिस्टम जब्त
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: सरैया। प्रखंड के बखरा, इमलीचट्टी और चुड़ीहार इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 13 डीजे सिस्टम जब्त किए हैं। सरैया थानेदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीजे संचालकों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की चेतावनी दी। पुलिस की कार्रवाई से डीजे संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। थानेदार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दुर्गा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.